बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

5 राज्यों में चुनाव : सेमीफाइनल मुकाबले से तय होगी नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी की सियासी किस्मत

 5 राज्यों में चुनाव : सेमीफाइनल मुकाबले से तय होगी नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी की सियासी किस्मत

N4N DESK :   पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को 2019 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सेमीफाइनल मुकाबले को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाये हुए हैं। नरेन्द्र मोदी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहते हैं तो कांग्रेस अपने पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को बेहतर बना कर फाइनल में उतरना चाहती है।

नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान से भरी हुंकार

नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान को अजमेर में चुनावी सभा के संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश में 60 साल तक वोट बैंक की राजनीति की। इस वजह से देश बर्बाद हो गया। 60 साल के बाद देश विकास के रास्ते पर चल रहा है। हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते। हम सर्व जन हिताय की राजनीति करते हैं। मेरी सरकार का कामकाज पारदर्शी है। हम अपने काम का जनता को हिसाब देते हैं। कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा है- मोदी हराओ। मेरा एजेंडा है कैसे शासन का लाभ समाज के अंतिम कतार तक पहुंचाया जाए। कांग्रेस तोड़ने की राजनीति करती हैं। हम नकारात्मक बातों में यकीन नहीं रखते। हमारा विश्वास जनता जनार्दन पर है।

राहुल गांधी ने  कहा, किसान विरोधी है भाजपा सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार को मध्यप्रदेश के मुरैना में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसान विरोधी है। उसने किसानों को धोखा दिया है। किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य भी एक छलावा है। केवल कर्ज माफी से बात नहीं बनेगी। आज किसान घबराया हुआ है। कांग्रेस ने इस देश में हरित क्रांति और श्वेत क्रांति के जरिये किसानों और देश को खुशहाल बनाया। कांग्रेस सत्ता में आयी तो किसानों की बेहतरी के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए जाएंगे। मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय के हित के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी।

Suggested News