बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शर्मनाक : मंदबुद्धि नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शर्मनाक : मंदबुद्धि नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

NEWS4NATION DESK : मानवता तो शर्मसार करने वाली एक घटना झारखंड के धनबाद जिले से सामने आई है। जहां एक मंदबुद्धि नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर लिया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के खानूडीह इलाके में एक नाबालिग व मंदबुद्धि छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पूरन रविदास को गिरफ्तार कर लिया है। 

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया है कि पीड़िता कक्षा छह की छात्रा है। शुक्रवार की सुबह विद्यालय पहुंचाने के लिए गई थी, लेकिन कुछ दूरी पर रुक गई। पुत्री स्कूल जाने के लिए आगे निकल गई। कुछ देर बाद पुत्री स्कूल पहुंची या नहीं, यह पता करने के लिए स्कूल गई, तो पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंची। इसके बाद आसपास में खोज की। तभी एक झाड़ी से पूरन रविदास निकलकर अपनी साइकिल लेकर भागने लगा। कुछ देर के बाद उसकी पुत्री झाड़ी से निकली। 

उसकी हालत देखकर जब पूछा तो बताया कि साइकिल पर बैठाकर पूरन रविदास झाड़ी में लाया था। उसके साथ गलत किया है। पूरन से जब पूछने गई तो मारपीट करने की भी धमकी देने लगा है। 

इस बावत पीड़िता के परिजनों द्वारा बाघमारा थाना में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी  पूरन रविदास को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बाघमारा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल जांच कराने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।


Suggested News