जहानाबाद के जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, जिला जज ने किया वृक्षारोपण

JEHANABAD: देश में आज विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूम- धाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जहानाबाद के जिला परिवार न्यायालय में परिसर में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया है। इस मौके पर जिला जल की मौजूदगी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
दरअसल, सोमवार की सुबह 10:00 बजे विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में वन विभाग और गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला जज राकेश कुमार सिंह सहित व्यवहार न्यायालय के अन्य लोगों द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्ष लगाया गया।
बता दें कि, इस दौरान जिला जज राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आज के परिवेश में वृक्षारोपण बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। मानव जीवन के लिए जितना सृष्टि का रहना आवश्यक है, उतना ही वृक्षों का और पर्यावरण का सुरक्षित रहना भी आवश्यक है।
वहीं जिला जज ने सभी से निवेदन किया है कि सभी लोग भी ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और सभी स्वस्थ रहें।