बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आजादी के 75 साल बाद भी प. चम्पारण के इन चार गांव में नहीं हो सका पक्की सड़क का निर्माण, यहीं से डिप्टी सीएम हैं रेणु देवी

आजादी के 75 साल बाद भी प. चम्पारण के इन चार गांव में नहीं हो सका पक्की सड़क का निर्माण, यहीं से डिप्टी सीएम हैं रेणु देवी

 BETIYA : प•चम्पारण के लौरिया प्रखंड क्षेत्र के मठिया पंचायत अंतर्गत मगुराहा वार्ड संख्या-10 व 12 गांव में जाने के लिए आज भी पक्की सडक नहीं है। यहां रहने वाली दो हजार की आबादी आज भी पक्की सडक नही रहने और बारिशं के मौसम में इमरजेंसी पडने पर इलाज नहीं होने का दंश झेल रही है। यह हाल तब है जब सूबे की डिप्टी सीएम रेण देवी का यह गृह जिला है।

आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के बाद आज पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। वही मठिया पंचायत के पडरी ,मंगूराहा सहित चार गांव मे मूल सुविधा (पक्की सड़क) से कोसों दूर है। इसी कारण बरसात के मौसम में यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है, तो उस व्यक्ति को ससमय अस्पताल पहुचाना असंभव हो जाता है। सड़क मे इतने गढ्ढे हैं कि चार पहिया कौन कहे दो पहिया वाहन भी मुख्य सडक तक आने में वाहन चालक का हमेशा जान जोखीम में रहता है। बच्चों को विद्यालय पहुचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्यालय आने जाने में कई बार दुर्घटना हो चुकी है। 

दो माह पहले इलाज के अभाव में दो लोगों की मौत

इस संबध मे मंगुराहा निवासी बबुआ जी तिवारी व मनोज प्रसाद ने बताया की ठकुरी पासवान व गणपत पटेल वार्ड संख्या -10 निवासी का तबीयत जून माह में खराब हो गया जून माह में काफी बरसात हुआ, बरसात होने से पूरा सड़क कीचड़मय था। जिससे चार पहिया वाहन निकलाना मुमकिन नही था। जिससे उन दोनों लोगो का ससमय इलाज नही हो सका जिससे उन दोनों लोगो की मौत हो गई। जबकि यह गांव NH 727 से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

 वहीं मनोज प्रसाद व बबुआ जी तिवारी ने बताया कि बरसात के मौसम में गांव के छोटे छोटे बच्चे विद्यालय जाते समय कीचड़ में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। वहीं उपस्थित सभी ग्रामीणों ने टुटे हुए सडक पर खडा होकर अपना आक्रोश भी व्यक्त किया। इस बार समय से पहले शुरू हुआ बारिश से एनएच 727 के पास ही अत्यधिक पानी बहाव से क्षतिग्रस्त हो गया। किसी तरह आने जाने के लिये स्थानीय लोगों की मदद से मोटरेबुल बनाया गया है ।भारी वाहन अभी भी गांव मे नही आ सकता है क्योकि पूल का नीचे का हिस्सा पूरी तरह से झूक गया है। 

डिप्टी सीएम ने दिया सड़क निर्माण का दिया भरोसा

वही प•चम्पारण के जिला मुख्यालय मे बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणू देवी भी पिछले दिनो जिला ग्रामीण सडक विभाग की संगोष्ठी कार्यक्रम मे विभाग के जिला स्तरीय कार्यपालक अभियंता ,कनीय अभियंताओ की बैठक मे अफसोस जाहिर करते हुए जिला मे वैसे गांव जहा सड़क नही बना है तत्काल चिह्नित करते हुए डीपीआर बनाने का निर्देश दिया है। अब देखना होगा विभाग कब इस गांव को मुख्य सडक से जोडने और विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करती है   ।

Suggested News