BIHAR NEWS : होलिका दहन से पहले ही असामाजिक तत्वों ने जला दिया अगजा, लोगों में आक्रोश, प्रशासन ने दिखाई तत्परता

BIHAR NEWS : होलिका दहन से पहले ही असामाजिक तत्वों ने जला दिया अगजा, लोगों में आक्रोश, प्रशासन ने दिखाई तत्परता

AURANGABAD : जिले के रफीगंज शहर के राजा बिगहा के होलिका स्थान पर जमा लकड़ियों में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इस घटना के बाद मुहल्ले में तनाव की स्थिति बन गई है। मुहल्ले वासियों ने बताया कि होलिका दहन को लेकर सजाई गई सामग्री को असामाजिक तत्वों के द्वारा बीते रात्रि जला दिया। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोग थाने के बाहर जमा होकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। शिकायत पर रफीगंज थाना अध्यक्ष राम इकबाल यादव, एएसआई मनिल कुमार सहित पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। जहाँ पुलिस ने आरोपी सनाउल्लाह खान के पुत्र मो अरफान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

इसके साथ ही रफीगंज थाना अध्यक्ष राम इकबाल यादव, अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की ओर से इस घटना को लेकर थाना सभाकक्ष में दोनों पक्षों के सामाजिक व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक की गई। इस दौरान थाना अध्यक्ष राम इकबाल यादव ने कहा की हर मुद्दे को जाति धर्म से ना जोड़ें। दोषी कोई भी हो कार्रवाई होगी। व्यक्तिगत लड़ाई को व्यक्तिगत लड़ाई तक रहने दें।

उन्होंने कहा की अगर कोई इसे असामाजिक स्वरूप देने का कोशिश करता है, तो उस पर भी कार्रवाई होगी। यह शहर की खूबसूरती है कि सभी पर्व रफीगंज में शांति पूर्वक मनाया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

बैठक के बाद उक्त जगह पर फिर से अगजा को लेकर सामग्री रखा गया। इस मौके पर रफीगंज नगर पंचायत पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी संतोष कुमार साव, नूरुल होदा खान, रविंदर सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि दिलीप उर्फ कारु, जदयू नेता तज्जामुल खान,भाजपा नेता सुबोध कुमार सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि अरमान खान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, अजीत गुप्ता उर्फ बिच्छा,विवेक सिंह,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि माहिद खान,फहद शाही, कुंदन यादव, बालमुकुंद प्रसाद, संजीव पासवान,विक्की सोनी, रोहित गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News