बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

51 हजार का अंक भी नहीं रहा शुभ, घुस लेते हुए रंगेहाथ धराया राजस्व कर्मचारी, विजिलेंस की कार्रवाई

51 हजार का अंक भी नहीं रहा शुभ, घुस लेते हुए रंगेहाथ धराया राजस्व कर्मचारी, विजिलेंस की कार्रवाई

MADHEPURA : बिहार में रिश्वतखोरी और अवैध कमाई करनेवालों के खिलाफ विजिलेंस विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एक और सरकारी कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पटना से आई विजिलेंस टीम ने राजस्व कर्मचारी को 51 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी का नाम देवनारायण मेहता बताया गया है। वह मधेपुरा सदर अंचल में कार्यरत है। बताया गया कि राजस्व कर्मचारी ने मधेपुरा सदर अंचल के महेशुवा पंचायत के हनुमाननगर चौड़ा गांव की रहने वाली सुरुचि देवी से जमीन म्यूटेशन के लिए राजस्व कर्मचारी देवनारायण मेहता रिश्वत ले रहे थे। सुरुचि देवी को दो जमीन के दस्तावेज का म्यूटेशन कराना था, जिसके के लिए राजस्व कर्मचारी ने 51 हजार रुपये की मांग की थी।

पैसे नहीं देने पर कई महीने से कटवा रहे थे चक्कर

राजस्व कर्मचारी पिछले कई माह से सुरुचि देवी को म्यूटेशन के लिए चक्कर कटवा रहे थे. ऐसे में परेशान महिला सुरुचि देवी राजस्व कर्मचारी से पहले रिश्वत देने की बात फाइनल की और इसकी शिकायत लिखित रूप में विजिलेंस में कर दी. इसके बाद विजिलेंस के डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में आये अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज सुबह में आरोपी राजस्व कर्मचारी देवनारायण मेहता को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ पटना ले गई



Suggested News