बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुपौल में उत्पाद विभाग की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद

सुपौल में उत्पाद विभाग की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद

SUPAUL :  बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद धड़ल्ले से इसका अवैध कारोबार किया जा रहा है। हालाँकि इसे सख्ती से लागू करने की ज़िम्मेवारी बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग को दी गयी है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। उत्पाद विभाग की टीम ने जांच के दौरान एक पार्सल वैन से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। वही वैन के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 


बताया जाता है की एनएच 57 पर कोशी ब्रिज टोल प्लाजा के समीप उत्पाद विभाग द्वारा जांच अभियान के दौरान संदेह होने पर एक पार्सल वैन की जांच की गई। जिसमे 101 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया। जिसमें लगभग 909 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद की गई है। यह जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया  कि दो ब्रांड की शराब बरामद की गई है। दोनों ही ब्रांड नकली प्रतीत होता है। जिसे जांच के लिए केमिस्ट के पास भेज दिया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक वैन के चालक पुरुषोत्तम कुमार बोकारो का रहने वाला है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जानकारी मिली है कि यह शराब की खेप सिलीगुड़ी से चली थी। जिसे समस्तीपुर में डिलेवर करना था। इस बीच उत्पाद विभाग ने इसे टोल प्लाजा के समीप दबोच लिया है। आगे भी जांच की जा रही है।

सुपौल से सुभाष चंद्रा की रिपोर्ट 

Suggested News