BIHAR NEWS : खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में हुआ धमाका, लाखों की सम्पत्ति का हुआ नुकसान

BANKA : बीरमां गांव में महादलित टोला में सुबह-सुबह तेज धमाके से पुरे गांव में घंटों दहशत का माहौल बना रहा। धमाका सुनकर बीरमा सहित आसपास के गांवों के गांवों के सैकड़ों की संख्या में महिला सद्गुरु जीविका समूह की सचिव सुशीला देवी के घर के जमा हो गये। धमाका रसोई गैस के सिलेंडर से हुए गैस रिसाव के कारण सिलेंडर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। सिलेंडर में ब्लास्ट होने से सुशीला देवी का घर मलबा में तब्दील हो गया। यहां तक दरवाजे पर आटा चक्की के मिल भी पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में घर के सभी सदस्य बाल-बाल बच गये।
सुशीला देवी ने बताया कि रविवार को ही गैस सिलेंडर ली थी। रात में भी खाना गैस चुल्हा पर ही बनाईं थी। सोमवार की सुबह गैस पर चाय बना रही थी। इसी दौरान रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने से पुरे कमरे में आग फैल गया। वह चिल्लाती हुई निकली। परिवार के सभी सदस्यों को लेकर गली के नुक्कड़ पर चली गई। थोड़ी देर बाद ही सिलेंडर ब्लास्ट होने से पुरा घर मलबा में तब्दील हो गया। घर में समुह का लगभग एक लाख रूपया नकद , घर में रखा लगभग दो लाख रूपया मूल्य का समान सहित लगभग चार लाख रूपया मूल्य का मकान और सामान बर्बाद हो गया।
घटना की सूचना पाकर थाना से अग्निशामक दस्ता मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। बतातें चलें कि एक पखवाडा पूर्व ही रजौन राजावर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही घर में चार बच्चे का दर्दनाक मौत हो गया था। वहीं सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना पाकर शीला इण्डेन एजेंसी के कर्मी घटनास्थल पर पहुंच जांच किया। एजेंसी के प्रोपराइटर राजेश साहा ने बताया सिलेंडर ब्लास्ट की घटना की जांच कर विभागीय वरीय पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है। जांच के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुकूल सहायता राशि भी दिया जायेगा।
बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट