बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में महिला थाना का छात्राओं को कराया गया एक्सपोजर विजिट, डीएम ने बच्चियों को किया जागरूक

मुंगेर में महिला थाना का छात्राओं को कराया गया एक्सपोजर विजिट, डीएम ने बच्चियों को किया जागरूक

MUNGER : मुंगेर सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा छात्राओं को मुंगेर महिला थाना का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह ने भाग लिया। जहां थाना पहुंची बालिकाओं को महिला थाना की कार्यप्रणाली की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही डीएम ने छात्राओं से कई सवाल भी किए। कई सवालों के जवाब खुद डीएम ने भी छात्राओं को दिया। 

इस मौके पर जिला पदाधिकारी के द्वारा बेटियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर बेटियों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों ने भाग लिया। वहीं जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत आज महिला थाना परिसर में एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है।

बताते चलें कि भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जो की 22 जनवरी 2015 में शुरू की गई थी। इसके साथ ही इस योजना को लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से प्रचार प्रसार के माध्यम से महिलाओं एवं स्कूली छात्रों को भी जागरूक किया जा रहा है। जिससे कि महिला एवं स्कूली छात्रों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगा सके। वही स्कूली छात्राओं ने बताया की भारत सरकार के द्वारा चलाए गए यह मुहिम एक अच्छी मुहिम है और हम लोग इसे जागरूक होकर अत्यंत खुश हैं। 

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News