बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फागू चौहान बने बिहार के राज्यपाल, लालजी टंडन का मध्यप्रदेश तबादला

फागू चौहान बने बिहार के राज्यपाल, लालजी टंडन का मध्यप्रदेश तबादला

PATNA: बिहार के नये राज्यपाल फागू चौहान होंगे। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन का मध्यप्रदेश तबादला कर दिया गया है। केंद्र सरकार की सहमती से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है।

राष्ट्रपति भवन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। एक साथ कई प्रदेशों के राज्यपाल बदले गए हैं। 

आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रामनाईक की छुट्टी कर दी गई है।

रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। जगदीप धनकड़ बंगाल के नये राज्यपाल होंगे।  इनके अलावा आरएन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Suggested News