बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिवहर में 5 लाख रूपये का जाली नोट बरामद, कार सहित पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

शिवहर में 5 लाख रूपये का जाली नोट बरामद, कार सहित पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

SHEOHAR : शिवहर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 5 लाख जाली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने दी है। इस मामले को लेकर उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत वाहन चेकिंग पिपराही पुलिस के द्वारा अंबा कोठी में की जा रही थी। 

इसी दौरान एक कार की तलाशी ली गई। जिसमें कार की डिक्की में रखे 5 लाख जाली नोट बरामद किया गया। साथ ही दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ₹100 का 300 पीस एवं ₹200 का 100 पीस बरामद किया गया है। साथ ही चारपहिया वाहन को भी जप्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान कुंदन कुमार व विशाल कुमार के रूप में की गई है। दोनों पिपराही थाना क्षेत्र के अंबा कला निवासी हैं। जाली नोट का दोनों किसी दूसरे जगह डिलीवरी देने जा रहे थे। 

दोनों से पूछताछ जारी हैं कि आखिरकार पैसा कहां से आया और किसे डिलीवरी देनी थी।वही समकालीन अभियान के तहत कुल 29 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें22 शराब कारोबारी और शराबी शामिल है। वहीं अन्य कांड में सात की गिरफ्तारी हुई है।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News