बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ में फंसी शारदा सिन्हा को मिली मदद, सोशल मीडिया पर लगाई बचाने की गुहार

बाढ़ में फंसी शारदा सिन्हा को मिली मदद, सोशल मीडिया पर लगाई बचाने की गुहार

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में पिछले चार दिनों से हो रही जोरदार बारिश से कई घरों में पानी घुस गया है। आम हो या खास हर कोई परेशान है। इस बीच प्रख्यात लोकगायिका शारदा सिन्हा ने भी सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है। शारदा सिन्हा ने कहा है कि वह राजेन्द्र नगर इलाके में अपने घर में पिछले तीन दिनों से फंसी हैं। सोशल मीडिया पर गुहार के बाद शारदा सिन्हा को मदद मिली है। उनको बाहर निकाला गया है।
 
 शारदा सिन्‍हा ने  सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्‍होंने मदद की गुहार भी लगाई है। शारदा सिन्हा ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है, 'राजेन्द्र नगर में अपने घर में पानी में फंसी हुई हूं। मदद नहीं मिल पा रही है। NDRF की राफ्ट तक भी पहुँचना असंभव है।  पानी महक रहा है। काश भारत में एयरलिफ्ट की सुविधा होती। कोई रास्ता हो तो बताएं।

बता दें कि पटना का 80 फीसदी इलाका पिछले चार दिनों से जलमग्न है। नगर निगम के जल निकासी के सारे दावे फेल हो गए हैं। राजेंद्र नगर, कंकड़बाग समेत ऐसे इलाके जहां पानी अधिक जमा है वहां से लोग घर छोड़कर अपने गांव या दूसरे शहर लौट रहे हैं। घर लौटने वालों में छात्रों की संख्या अधिक है।


Suggested News