बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में सड़क दुर्घटना में किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम...

नालंदा में सड़क दुर्घटना में किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम...

NALANDA: सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा का है। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई है। वहीं किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।  

दरअसल, नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर कुशहर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिंद गाँव निवासी मिश्री केवट के 55 वर्षीय पुत्र नरेश केवट के रूप में किया गया है। वहीं इस घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि वह खील खंधा से खेत धान की खेती के लिए खेत पटवन करने गए थे और खेत पटवन कर वापस वह अपने घर लौट रहे थे।

उसी दौरान कुशहर मोड़ के समीप यह दुर्घटना घटी। घटना की जानकारी राहगीर के द्वारा स्थानीय थाने को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही बिंद थानाप्रभारी रौशन कुमार व एएसआई नागेंद्र चौधरी घटनास्थल पर पहुँचकर जायजा लिया। घटना की जानकारी परिवार को दिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks