बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में किसान की बेटी साक्षी ने यूपीएससी परीक्षा में मारी बाजी, लाया 330 वां रैंक, बधाईयों का लगा तांता

कैमूर में किसान की बेटी साक्षी ने यूपीएससी परीक्षा में मारी बाजी, लाया 330 वां रैंक, बधाईयों का लगा तांता

KAIMUR : आज पूरे कैमूर जिले में सिर्फ एक ही नाम की चर्चा चारों ओर है। साक्षी भी खुशी से फूली नहीं समा रही है। आखिर हर कोई उसकी मेहनत की तारीफ जो कर रहा है। साक्षी ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है। यूपीएससी की लिस्ट में साक्षी 330 वें नंबर पर है। साक्षी के पिता उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यूपीएससी का जब से रिजल्ट आया है उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आम आदमी से लेकर मीडिया के लोगों का साक्षी के घर आना-जाना लगा हुआ है। दुसरे ही प्रयास में मिली इस कामयाबी से साक्षी के परिवार के लोग काफी खुश हैं। कैमूर जिले के मोहनिया में अपने आप में यह इस तरह की अकेली और पहली कामयाबी है।

साक्षी ने बताया कि वह पढ़ाई में शुरू से ही अच्छी रही है। साक्षी ने सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल डीएवी स्कूल रतवार मोहनिया से साल 2011 में पास की। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के लिए बनारस चली गई और वहां सनबीम में दाखिला लिया। फिर स्नातक करने के लिए रामस्वरूप महाविद्यालय लखनऊ चली गई। स्नातक करने के बाद फिर पीछे मुड़कर साक्षी अपने गांव मोहनिया नहीं आई। वह लखनऊ से सीधे दिल्ली चली गई। वही से उसके भीतर यूपीएससी का जो जुनून सवार हुआ तो आखिरकार यूपीएससी की परीक्षा पास भी कर ली। 

साक्षी के पिता उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेजुएशन करने के बाद उसने दिल्ली जाने का फैसला किया। जब उसने अपने पिता को बताया कि वह पढ़ लिख कर आईएएस बनना चाहती है तो उसके पिता ने साक्षी को बहुत सपोर्ट किया। साक्षी के पिता उपेंद्र सिंह पेश से किसान हैं और माता एक घरेलू महिला हैं।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News