बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

नालंदा में रुक रुक कर हो रही बारिश से किसानों की जगी उम्मीद, सकरी, जिराइन के बाद अब पंचाने नदी में भी आया पानी

नालंदा में रुक रुक कर हो रही बारिश से किसानों की जगी उम्मीद, सकरी, जिराइन के बाद अब पंचाने नदी में भी आया पानी

NALANDA : पिछले छह दिनों से जिले में रुक रुककर बारिश हो रही है। इससे सूखी नदियों में पानी आना शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिले के पूरबी इलाके से गुजरने वाली सकरी और जिराइन नदियों में धार बह रही थी। शनिवार को जिला मुख्यालय के बगल से होकर गुजरने वाली पंचाने नदी में भी पानी आ गया है। जिसका रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। 

उम्मीद लगायी जा रही है कि जल्द ही गोइठवा व अन्य सहायक नदियों में भी धार बहनी शुरू हो जाएगी। नालंदा की अधिकांश नदियों का जलस्रोत झारखंड के कोडरमा से जुड़ा है। अच्छी बारिश होती है तो जिले की नदियां उफनाती हैं।

उधर पंचाने नदी में गिरियक के कंचनपुर तक रविवार की शाम तक पानी पहुंच चुका है। जिसके पानी का बहाव काफी तेज है। नदियों में पानी आने से एक तरफ किसानों को बड़ी राहत मिली है तो दूसरी तरफ गिरते भू-जलस्तर पर रोक लगने की उम्मीद भी बढ़ गयी है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks