बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फतुहा प्रखंड प्रमुख श्रुतिश्री ने विश्वास मत हासिल करने के पहले ही छोड़ी कुर्सी, अपने पद से दिया त्यागपत्र

फतुहा प्रखंड प्रमुख श्रुतिश्री ने विश्वास मत हासिल करने के पहले ही छोड़ी कुर्सी, अपने पद से दिया त्यागपत्र

PATNACITY : बड़ी खबर  पटनासिटी से है जहाँ फतुहा प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सिटी एसडीओ  को आज सौंप दिया हैं। उनके खिलाफ कुछ दिनों पहले फतुहा प्रखंड प्रमुख के खिलाफ विरोधी गुटों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने का आवेदन सौपा था जिसके पश्चात दो जनवरी को प्रखंड प्रमुख श्रुतिश्री को  फतुहा ब्लॉक से उन्हें अविश्वास का पत्र प्राप्त हुआ। अब प्रखंड प्रमुख के इस्तीफे के बाद उनके विरोधियों ने खुशी जाहिर की है।

न्होंने कहा था कि एक सप्ताह के अंदर अविश्वास का तिथि घोषित कर दूंगी। लेकिन उन्होंने विश्वास प्राप्त करने के पहले ही उन्होंने अपना त्याग पत्र सिटी अनुमंडलाधिकारी गुंजन सिंह को सौप दिया।  एसडीओ गुंजन सिंह ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी है। 

हालांकि इसके पूर्व फतुहा प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री ने विरोधी गुटों के बारे में कहा था कि लिखित रूप से लोग पैसे से खरीद फरोख्त करने में लगे हुए है। जिसकी सूचना एसडीओ साहिबा को दे चुकी हैं और इस मामले पर कार्रवाई के लिए भी अनुरोध किया है। अगर उचित न्याय नही मिलता है तो हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

18 में 13 थे खिलाफ में

बता दें कि कुछ दिन पहले फतुहा ब्लाॅक प्रमुख श्रुति श्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बीडीओ सुनील कुमार की मौजूदगी में चर्चा के बाद पास हुआ था। अजिसमें 18 सदस्यों में से 13 ने हस्ताक्षर कर समर्थन पत्र बीडीओ को सौंपा दिया  था। विश्वास प्रस्ताव पास होने पर प्रमुख विरोधी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी थी। 



Suggested News