बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बेख़ौफ़ अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, हथियार के बल पर अमेजन कर्मचारी से लूटे 7 लाख रुपए, मचा हड़कंप

पटना में बेख़ौफ़ अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, हथियार के बल पर अमेजन कर्मचारी से लूटे 7 लाख रुपए, मचा हड़कंप

PATNA: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी आए दिन बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है। जहां अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। 

दरअसल, अमेजन के कर्मचारी से अपराधियों ने लगभग सात लाख रुपये की लूट कर ली है। मामला बायपास थाना क्षेत्र के गुरुगोविंद सिंह लिंक पथ में अमेजन के कर्मचारी विकेश कुमार अपने मोटरसाइकिल से लाख रुपये जमा करने के लिए बैंक जा रहा था। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने बिकेश कुमार को चारों तरफ से घेर लिया और पिस्टल सटा कर उससे नोटों से भरा बैग लूट लिया।

जिसके बाद बड़े ही आराम से हथियार लहराते हुए सभी अपराधी फरार हो गए। हालांकि घटना की सूचना जब स्थानीय थाना को दी गयी तब पुलिस मौके वारदात पर पहुँच मामले की जांच में लग गयी गई। सिटी डीएसपी डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि लगभग साथ लाख रुपये की लूट हथियार के बल पर कर ली गयी है। सभी अपराधियों की धर पकड़ के लिए टीम गठित की जा रही है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

पटना से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News