बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर महिला की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर महिला की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा. बिहार थाना क्षेत्र के सालूगंज मोहल्ला में शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। मृतका मो. मन्नू की 36 वर्षीया पत्नी शाहजादी खातून है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए ले गई।

मृतका के पति व पिता हबीब ने बताया कि पड़ोसी सोनू से शौचालय की टंकी ढंकने का विवाद कई दिनों से चला आ रहा था। शाम में महिला आरोपी के दरवाजे के पर बैठी थी। उसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली चेहरा में लगी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने गोली की आवाज भी सुनी है। परिवार को अंदेशा है कि शौलय की टंकी ढंकने की खुन्नस में बदमाश ने घटना को अंजाम दिया।

थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। परिजन घटना का कारण शौचालय टंकी ढंकने का विवाद बता रहे हैं। एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। जांचोपरांत मामला स्पष्ट होगा।

Suggested News