बांका में बेख़ौफ़ बदमाशों ने इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत माहौल

बांका में बेख़ौफ़ बदमाशों ने इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारक

BANKA : बांका में हाल के दिनों में अपराध का ग्राफ फिर बढ़ रहा है। चोरी और लूटपाट के साथ-साथ अपराधी हत्या की वारदात को भी अंजाम  दे रहे हैं। मंगलवार की ढेर शाम अपराधियों ने एक इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 

बताया जा रहा है कि घटना कटोरिया और बांका मुख्य मार्ग के बसोना बांध के समीप की है। मृतक सुमन कुमार चौधरी बांका शहर के जगतपुर का रहने वाला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर शाम सुमन बाइकसे कटोरिया की तरफ से  रहा था। स्कूटी पर सुमन के साथ एक लड़की भी थी। 

इसी बीच बाइक सवार दो  युवक वहां पहुंचे और सुमन को गोली मार दी। और लड़की को लेकर फरार हो गए। लड़की और हत्यारे की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर बांका सदर अस्पताल आया।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। अपराधियो की गिरफ्तारी के छानबीन कर रही है।

Nsmch

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट