औरंगाबाद में बेख़ौफ़ चोरों ने मचाया तांडव, दारोगा के घर में की चोरी, 10 लाख के गहनों को किया गायब

AURANGABAD : इन दिनों औरंगाबाद जिले में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है और अपराधी का मनोबल आसमान पर है। अपराधी जब चाह रहे है जहां चाह रहे है। घटना को अंजाम देकर बड़ी ही आसानी से फरार हो जा रहे है। इसी कड़ी में आज औरंगाबाद में चोरों की एक अजब दुस्साहस देखने को मिला। जहां नगर थाना के ओवर ब्रिज के समीप जगदेव नगर में स्थित दारोगा रामकुमार सिंह के घर में चुनौती देते हुए चोरों ने 10 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ली। घटना के बाद से पुलिस के होश उड़े हुए हैं।
आपको बता दूँ की पहले आम आदमी के घर चोरी की वारदात होती थी। मगर अब पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं रहे। इस सुशासन की सरकार में प्रतिदिन हत्याएं, लूट, डकैती और चोरी की घटना घट रही है। चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे है। पीड़ित दरोगा रामकुमार सिंह ने बताया कि जब आज सुबह में जैसे ही दरवाजा खोलना चाहा तो वह नही खुला। चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए अंदर से किवाड़ में छिटकिनी लगा दी थी।
घर के दूसरे रास्ते से कमरे में गया तो देखा कि अंदर से बंद है और खिड़की खुली है। आलमीरा का लॉक टूटा हुआ है और गहने के डब्बे बिस्तर पर बिखरा पड़ा है। जिसके बाद इसकी सूचना नगर थाना के पुलिस को दिया। उन्होंने बताया कि इस चोरी की घटना में लगभग 10 लाख की गहने की चोरी हुई है। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर मामले का खुलासा करने की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। लोगों ने पेट्रोलिंग की व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया है कि शहर के बीचों बीच पेट्रोलिंग व्यवस्था दुरुस्त नहीं है।
रामकुमार सिंह ने बताया कि बड़ी बहू घर के देवता की पुजाई करने गई थी और उसका कमरा खाली था। घर में और लोग थे इसलिए बहू ने उसमे ताला नहीं बंद की थी। दारोगा जी ने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाया है। दारोगा रामकुमार सिंह इसी वर्ष 31 मई को रिटायर्ड हुए है।
औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट