बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में पारिवारिक कलह से तंग आकर घर छोड़कर भागी महिला, तीन दिन बाद कुंए से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेर में पारिवारिक कलह से तंग आकर घर छोड़कर भागी महिला, तीन दिन बाद कुंए से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

MUNGER : मुंगेर में एक महिला पारिवारिक कलह से तंग आकर घर छोड़ चली गई। लेकिन उस महिला का शव तीन दिनों के बाद घर के सामने कुंआ से बरामद किया गया है। मृतका के परिजनों ने कहा की पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट किया करता था। जिससे महिला परेशान रहा करती थी। मृतका अपने पीछे तीन छोटे छोटे बच्चो को छोड़ गई है।

पूरा मामला सफियाबाद थाना क्षेत्र के हलमपुर गांव का है । जहाँ पति के मारपीट से तंग आकर अपने तीन बच्चो को छोड़ घर तीन दिन पूर्व घर से चली गई। पर तीन दिनों के बाद उसका शव घर के बाहर कुएं से बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक मृतका सपना देवी उम्र 25 वर्ष जो की बेगूसराय की रहने वाली थी। 

उसकी शादी वर्ष 2016 में हलमपुर गांव निवासी मुकेश के साथ हुई थी। शुरू में तो सब कुछ ठीक ठाक चला। उसके तीन बच्चे भी हुए। लेकिन वह पति के शराब पीने की आदत से काफी नाराज रहती थी। क्यों की हमेशा शराब पीने के बाद मुकेश अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। जब मारपीट से सपना तंग आ गई तो वह तीन दिन पूर्व घर छोड़ कही चली गई। 

जब इस बात की सूचना मृतका के परिजनों को लगा तो वहां मुंगेर पहुंच थाने को सूचना दे उसे खोजने की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन के बाद मृतका का शव कुएं से बरामद किया गया। वहीं मृतका के परिजनों ने बताया की शादी के बाद से पति मारपीट किया करता था। आज उसका शव कुएं से बरामद किया गया है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News