बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा में महिला सिपाही ने खाया जहर, गंभीर हालत में इलाजरत

शेखपुरा में महिला सिपाही ने खाया जहर, गंभीर हालत में इलाजरत

Sheikhpura: जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां एक महिला पुलिस कर्मी ने जहर खा लिया है। फिलहाल महिला पुलिस कर्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक महिला सिपाही शेखपुरा कोर्ट में तैनात थी। महिला सिपाही ने बकायदा इसकी जानकारी एसपी को पहले ही दे दी और अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने तकनीकी सेल से इसकी जानकारी ली और महिला पुलिस के आवास पर जाकर गेट को तोड़कर बाहर निकाला गया।

शेखपुरा टाउन थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि पति के साथ अनबन रहने के कारण महिला पुलिस प्रिया कुमारी ने जहर खाया है। महिला पुलिस पटना जिले की रहने वाली है। उनके पति रांची में रहते हैं।


Suggested News