बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में महिला डांसर ने युवकों पर गैंगरेप का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

दरभंगा में महिला डांसर ने युवकों पर गैंगरेप का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

DARBHANGA : जिले में एक महिला डांसर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला डांसर ने स्थानीय युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम गांव की है। इसको लेकर पीड़िता ने बिरौल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

बताया जा रहा है की बीती रात महाशिवरात्रि  के मौके पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसी बीच स्थानीय युवकों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें ऑर्केस्ट्रा के कई कलाकार जख्मी भी हुए हैं। वहीं, एक महिला डांसर ने अपने साथ छेड़छाड़ व गैंगरेप का भी आरोप लगाया है। 

वहीं, एसएसपी अवकाश कुमार ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुबह इसकी सूचना मिली है। एक पीड़िता का बयान लिया गया है। उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। इसके लिए एसडीपीओ बिरौल को घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण कर मामले की जांच करने को कहा गया है। जो भी दोषी होंगे उसे फौरन गिरफ्तारी होगी। 

साथ ही एसएसपी ने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम बिना अनुमति की जा रही थी। इससे संबंधित जो भी लोग होंगे। उस लोगों पर अलग से एक प्राथिमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं वहां के चौकीदार से भी स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Suggested News