सड़क हादसे में घायल हुई महिला दारोगा और सिपाही, मदद करने के लिए किसी ने नहीं बढ़ाया हाथ, जानें कैसा है अब हाल

NAWADA : नवादा से दर्दनाक खबर सामने निकलकर आ रही है जहां सड़क दुर्घटना में एक दरोगा वह एक सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गई है जख्मी हालत में स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि  पुलिस लाइन के निकट स्कूटी पलटने से उसपर सवार महिला दारोगा व सिपाही जख्मी हो गई। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में महिला दारोगा रागिनी कुमारी व सिपाही पूजा शामिल हैं। 

बताया जाता है कि दोनों नवादा नगर से ड्यूटी करके पुलिस लाइन लौट रही थी। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दोनों जख्मी हो गईं। वहां से गुजर रहे अरूण कुमार नामक शख्स ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और सदर एसडीपीओ को भी सूचित किया। जिसके बाद सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद व नगर थानाध्यक्ष अरूण कुमार आदि अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। वहीं दोनों को बेहतर इलाज सदर अस्पताल में की गई है। 

दोनों पुलिसकर्मियों की मदद करने वाले अरुण कुमार ने कहा कि घटना होने के बाद कोई भी व्यक्ति मदद के लिए आगे नहीं आए। हम अपने स्कॉर्पियो गाड़ी से आ रहे थे। इस दौरान देख की दो महिला जवान सड़क पर गिरी है। तुरंत मेरे द्वारा अपनी गाड़ी में बैठकर और फिर अस्पताल पहुंचाया और नवादा के सदर डीएसपी को इसकी जानकारी दिये हैं। अरुण कुमार ने बताया कि अपने मकान में काम लगा है। मजदूर को जाने के बाद वह घर की ओर आ रहे थे। इस दौरान देख की रोड के किनारे गिरी है।उसके बाद हमने अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Nsmch
NIHER

दुर्घटना की जानकारी बस तमाम पुलिस पदाधिकारी पहुंच गए अस्पताल हालांकि दोनों महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज की जा रही है। बताया जाता है की बड़ी गाड़ी की लाइट के कारण ही स्कूटी और नियंत्रण हो गया और महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसमें एक दरोगा और एक सिपाही है जो नवादा के टाउन थाना में ड्यूटी पर तैनात है।