पटना में लगी भीषण आग, 3 साल का मासूम बुरी तरह झुलसा, मची अफरातफरी, परिजनों में कोहराम

पटना. राजधानी पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र मोगलपुरा चौकी इलाके में बुधवार को एक मकान में आग लग गई. आग लगने से मकान में मौजूद एक 3 वर्षीय बच्चा पूरी तरह झुलसा गया। साथ ही घर का पंखा, पलंग फ्रिज समेत कई कीमती सामान जल कर राख हो गया। परिजनों ने आनन फानन में घायल बच्चे को इलाज के लिए NMCH अस्पताल ले गए गये। 

आगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो यूनिट पहुंची। जहां फायर बिग्रेड के जवानों ने बड़ी मसकत के बाद आग पर काबू पाया। आगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर बिग्रेड के जवान ने झुलसे बच्चे की पहचान मो. जैन के रूप में किया है। झुलसे बच्चे की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

वहीं आग लगने के बाद आसपास के लोग भी भयाक्रांत हो गए. बुरी तरह झुलसे बच्चे को देखकर लोगों ने चीख पुकार मच गई. घटना के बाद पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मी राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं. 

Nsmch
NIHER