बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पति पत्नी को फरसे से मारकर किया गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पति पत्नी को फरसे से मारकर किया गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

GOPALGANJ :  जिले के उंचकागांव थाना क्षेत्र के बलाहाता गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस मारपीट मामले में एक पक्ष से पति पत्नी जख्मी हो गए जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के देखरेख में।दोनो पति पत्नी का इलाज चल रहा है। जख्मी लोगो में स्व रामस्वरूप सिंह के बेटा सतेंद्र सिंह और सतेंद्र सिंह की पत्नी तारामती देवी शामिल है। 

दरअसल घटना के संदर्भ में जख्मी सतेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले एक साल पहले बलाहाता गांव निवासी एक महिला धनावती देवी ने जख्मी महिला तारामती देवी के नाम 17धुर  जमीन लिख दी थी। जिससे आक्रोशित महिला धनावती देवी के पाटीदार इसका विरोध करने लगे। जख्मी ने बताया कि पाटीदार के लोगो का कहना था कि महिला के कोई नही है इस कारण ये संपत्ति उन्ही लोगों को हो जाती लेकिन उसने उससे जमीन खरीद लिया है। इस बात से नाराज लोगो द्वारा विवाद किए जाने लगा। 

जख्मी लोगो ने बताया कि खरीदे गए जमीन पर आरोपियों द्वारा जबरन नाद रखकर भैंस को बांध रहे थे जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे से तारामती की पिटाई करना शुरू कर दिए। पत्नी की पिटाई होते देख जब बीच बचाव करने गए तो आरोपियों ने मुझ पर फरसा से हमला कर दिया। 

वहीं इस घटना में दो लोग जख्मी हो गए जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां दोनो का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

Suggested News