बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज शाम 5 बजे के बाद थम जाएगा लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार, 11 अप्रैल को होगा मतदान

आज शाम 5 बजे के बाद थम जाएगा लोकसभा चुनाव के पहले चरण का  प्रचार, 11 अप्रैल को होगा मतदान

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार को शाम 5 बजे थम जाएगा। पहले चरण में औरंगाबाद, गया (सु), नवादा एवं जमुई (सु) सीट के लिए 11 अप्रैल को मतदान होना है। इस सीटों के लिए 11 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान 3 बजे तक होगा। 

प्रथम चरण के इन चार लोकसभा चुनाव क्षेत्रों पर होने वाले चुनाव मैदान में कुल 44 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 70 लाख 37 हजार 966 मतदाता करेंगे। प्रथम चरण के चुनाव को लेकर सभी चार लोकसभा क्षेत्रों में कुल 7486 मतदान केंद्र बनाए गए है।

नामांकन वापसी के तिथि के बाद अब इन लोकसभा क्षेत्रों में औरंगाबाद से नौ, गया (सु) से 13, जमुई (सु) से 9 एवं नवादा से 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 

पुरुष वोटर 36.8 तो महिला वोटर भी 33.5 लाख 

इन चारों लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर पुरुष मतदाताओं की संख्या 36 लाख 83 हजार 885 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 33 लाख 53 हजार 809 है। वहीं थर्ड जेंडर की संख्या 272 है।  

औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में कुल 1965 मतदान केंद्रों पर 17 लाख 37 हजार 821 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 9 लाख 15 हजार 930 पुरुष, 8 लाख 21 हजार, 793 महिला और 98 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

जमुई संसदीय क्षेत्र के 1850 मतदान केंद्रों पर 17 लाख 9 हजार 356 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 9 लाख 5 हजार 582 पुरुष, 8 लाख 3 हजार 740 महिला और 34 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं नवादा संसदीय क्षेत्र में 1899 मतदान केंद्रों पर 18 लाख 92 हजार 17 मतदाता वोट डालेंगे।

ये दिग्गज हैं मैदान में
 जमुई से एनडीए के लोजपा प्रत्य़ाशी चिराग पासवान, महागठबंधन से आरएलएसपी प्रत्य़ाशी भूदेव चौधरी और निर्दलिय पुतुल देवी चुनाव मैदान में है। 

वहीं गया से सीधा मुकाबला एनडीए के जेडीयू प्रत्याशी विजय मांझी और महागठबंधन के जीतन राम मांझी के बीच मुकाबला है।

नवादा में एनडीए के लोजपा प्रत्य़ाशी चंदन कुमार सिंह और महागठबंधन की ओर से राजद के विभा देवी चुनाव मैदान में है। 

जबकि औरंगबाद से बीजेपी के वर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह और महागठबंधन से हम उम्मीदवार उपेन्द्र प्रसाद वर्मा आमने-सामने हैं। 

Suggested News