बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सहित पांच नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, सरकार के नीति को बताया बेहतर

दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सहित पांच नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, सरकार के  नीति को बताया बेहतर

DESK: खबर झारखंड की है। जहां पांच नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। दरअसल, दस लाख के इनामी जोनल कमांडर अमरजीत समेत पांच नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है।

बता दें कि, जी जोनल ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने आईजी अभियान एवी होमकर, डीआईजी हजारीबाग नरेंद्र सिंह, चतरा एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आधिकारिक तौर पर किया सरेंडर। इन सभी नक्सलियों ने 02 एके 56, 01 एसएलआर, 01 इंसास रायफल, 04 मार्क दो  रायफल , 1856 जिंदा गोली, अलग अलग हथियारों का मैगजीन 41, 16 वायरलेस सेट, आईईडी बनाने के पाउडर के साथ सरेंडर किया है। आई जी पुलिस, सी आर पी के अधिकारी ने सभी नक्सली को पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र देकर उनके भविष्य की कामना की। 

बताते चलें कि, हाल के दिनों में कई इनामी नक्सलियों ने झारखंड सरकार की नई आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पुलिस के आगे आत्मसमर्पण किया है। झारखंड पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दिया है कि नक्सली या तो हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने अथवा पुलिस की गोली खाने को तैयार रहे।

इन पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर

 10 लाख के इनामी, जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू ( बिहार गया जिला बाराचट्टी), 05 लाख के इनामी सब – जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन ( चतरा जिले का राजपुर), सब-जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम( बिहार गया जिला का बाराचट्टी),  सब-जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन (चतरा जिला का प्रतापपुर), दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया (चतरा जिला का कुंदा)।

Suggested News