बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोक आस्था के महापर्व के लिए यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त और घाटों की हो समुचित सफाई, हम ने दिल्ली उप राज्यपाल से की मांग

लोक आस्था के महापर्व के लिए यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त और घाटों की हो समुचित सफाई, हम ने दिल्ली उप राज्यपाल से की मांग

NEW DELHI : लोक आस्था के महापर्व छठ को अब तीन सप्ताह से भी कम समय बचा है। लेकिन अभी भी नई दिल्ली में यमुना नदी को न तो प्रदूषण मुक्त किया जा सका है। न ही घाटों की सफाई का काम शुरू हुआ है। ऐसे में महापर्व को लेकर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने दिल्ली के उप राज्यपाल से मामले में दखल देने की मांग की है। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि छठ पूजा उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मनाए जाने वाला ऐतिहासिक पर्व है। यह पूर्वांचली समाज और प्रवासी लोगों के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक त्योहार है। प्रवासी लोग इस पर्व को मनाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। दिल्ली में भी बड़ी तादाद में लोग छठ का त्योहार मनाते हैं। लेकिन यमुना नदी के प्रदूषण और घाटों पर गंदगी के कारण उन्हें हर साल परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हम नेता ने बताया कि पहले कोरोना संक्रमण के कारण पूर्वांचली समाज के लोग छठ पूजा धूमधाम से नहीं मना सके थे और अब यमुना में गंदगी और प्रदूषण का हवाला देते हुए तट पर छठ पूजा को मनाने से रोका जाता है। जबकि छठ पूजा का असली महत्व तब ही है, जब उसे नदी तट पर किया जाए। चूंकि लोगों का मानना है उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य तट पर से ही देना चाहिए।

सफाई का दें निर्देश

हम ने दिल्ली के उप राज्यपाल को लेटर लिखकर मांग की है कि आप दिल्ली सरकार और निकाय को यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने का आदेश दें। जिससे आस्था के इस महा पर्व को श्रद्धा के साथ छठ व्रती तट पर मना सके।

Suggested News