बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में ससुर के प्रताड़ना से तंग आकर घर से भागी ‘विदेशी’ बहु, पीड़ित पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

मुंगेर में ससुर के प्रताड़ना से तंग आकर घर से भागी ‘विदेशी’ बहु, पीड़ित पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

MUNGER : मुंगेर जिला अंतर्गत जमालपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी अजीत कुमार को नेपाल के पोखरा की रहने वाली लड़की साबियन सिंह से सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गयी, जो बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनो ने साथ में जीने मरने की कसमें भी खा ली।  प्यार होने के बाद लड़की इंडिया आयी फिर दोनों एक दूजे के हो गए और 2021 में शादी कर ली, इसके बाद उनकी दो साल की बेटी भी है। 

शादी के कुछ दिन के बाद तक तो सब सही चला। लेकिन सबीना अपने ससुर को लेकर काफी परेशान रह रही थी। ससुर हमेसा अपनी बहु को प्रताड़ित किया करता था। जिससे सबीना तंग आ गई थी। इस बात का कई बार अपने पति से भी जिक्र कर चुकी थी। पर लाख समझाने के बाद भी ससुर के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। इसके बाद छः दिन पूर्व 13 मार्च की रात पति और बच्चे को सोया छोड़ कर सबीना कहीं निकल गई। जिसे ढूंढने की पति ने काफी प्रयत्न किया पर वो कहीं नही मिली। 

इस मामले को लेकर पीड़ित पति ने जमालपुर थाना में आवेदन देकर पत्नी को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। पीड़ित पति का आरोप है कि मुंबई से कमा कर 50 हजार रुपये ले कर आया था। उसे भी अपने साथ लेकर भाग गई। साथ ही दो मोबाईल भी लेकर गई है। वही माँ की याद में दो साल की बच्ची का रो रो कर बुरा हाल है। 

पीड़ित पति ने अपने सगे संबंधी से भी पत्नी के सम्बंध मे खोज बिन किया। लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। साथ ही पीड़ित के द्वारा पुलिस की कार्य शैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 13 मार्च को ही आदर्श थाना जमालपुर में आवेदन देने गया। लेकिन 17 मार्च को मेरा एफआईआर दर्ज हुआ। एफआईआर दर्ज करने के बाद भी पुलिस इस सम्बंध मे कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट  

Suggested News