Political News: कांग्रेस ने महासचिव, सचिव और कोऑर्डिनेटर के पद पर की नई नियुक्ति, लिस्ट जारी, देखिए किस किसको मिली जिम्मेदारी

Political News: कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में महासचिव, सचिव और राष्ट्रीय समन्वयकों पर नई नियुक्ति की है। पार्टी के महासचिव ने लिस्ट जारी की है। पढ़िए आगे...

कांग्रेस
इनको मिली जिम्मेदारी - फोटो : social media

Political News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (ऑल इंडिया महिला कांग्रेस) में महासचिवों, सचिवों और राष्ट्रीय समन्वयकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। इस संबंध में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक तौर पर आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में महासचिव पद पर शफिया जुबेर, ममता चंद्राकर, गुंजन सिंह, कमलकाशी रजाना, नूरी खान, सुनीता आर. गवांडे, ल्हिंगकिम हाओकिप शिंगनाइसुई (किम) और शिल्पी अरोड़ा को नियुक्त किया गया है।

इनको मिली जिम्मेदारी 

वहीं सचिव पद पर हेमलता चौधरी, सुनीता सेहरावत, सुरभि वर्मा, नताशा शर्मा, दीप्ति सिंह, शमा बानो, बरनाली फुकन, बॉबी भगत, हरसिमरन बाजवा, पूनम पंडित, प्रज्योति हंडोरे, जेबा सेल्वन, श्रीदेवी नाइक, वी.एस. कमलिका राजामणि, एन. रमालक्ष्मी, तुलिका महेंदर कर्मा, नश नुसरत अली, उमा सोनी, कृष्णा देवी, बी. अदिथा स्वप्ना, सुधा प्रसाद, रिता पांडा, डॉ. साक्षी चौधरी, सुमिता मिश्रा, भानाश्री गोगोई, ममता वशिष्ठ, नम्रता डैन, एस्थर रानी, आरफा खानम, मयूरी सिंह, रचना समलेटी, अर्चना राजेंद्र भोमले और संतोष कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय समन्वयक पद पर इनकी नियुक्ति 

इसके अलावा राष्ट्रीय समन्वयक (नेशनल कोऑर्डिनेटर) के रूप में विद्या नेगी, अनामिका यादव, उरूसा राणा, सैय्यदा बानो, त्रिप्ता ठाकुर, कुमारी सोनी, सुंदरी देवी, डॉ. हुसना आरा, कांता शर्मा, राशि त्रिभुवन, सीमा समाधिया, दीपिका यादव, ज्योत्सना गोगिया, प्रीति उपाध्याय, विनीता भगत, किकी संधू, डॉ. रत्ना पांडेय, शिवानी मिश्रा, प्रिया वंदना, मौर्म्म बेगम काजी, पूजा चड्ढा, साइमा जान, मेघा परमार, फौजिया राणा, प्रियंका सिंह, शालिका खुराना, संगीता गर्ग, सुनीता वर्मा, रेखा चौहान, हुकुम मीणा, जैबा खान, स्मिता आर. गोरे, हैजाकानी, शांता प्रिंस, उमंग बंगा और सायरा समीर को नियुक्त किया गया है।

तत्काल प्रभाव से नियुक्तियां लागू 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नई टीम संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगी।