बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर की मतदाताओं से अपील, कहा जो देगा पीने की छूट, उसको ही देना वोट

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर की मतदाताओं से अपील, कहा जो देगा पीने की छूट, उसको ही देना वोट

GAYA : गया शहर के गोदावरी स्थित कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(सेक्युलर) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जहाँ वजीरगंज प्रखंड के मंगरावाँ गाँव में खुले मंच से दिए गए बयान पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देखिए ये चुनावी मामला है। हम जनता की हित के लिए बात करते है। आज गुजरात में दारू बंद है। लेकिन किस प्रक्रिया से वहां बंद है। कोई हल्ला हंगामा नहीं है।

उन्होंने कहा की दूसरे राज्य में भी कहाँ बंद है। आप देखते हैं कि दारू पकड़ा जा रहा है। लेकिन जिस प्रकार से यहाँ 5 लाख लोगों को जेल में भेजा गया है। उसमें 3.5 लाख वैसे लोग है जो मजदूरी करके आते है। कुछ शराब पी लेते है उनको जेल में भेजा दिया है या उनसे जुर्माना लिया है। जो जेल का सजा काट रहा है ये अनर्थ है। ऐसा काननू नहीं चाहि।ए यही मैंने कहा है कि बंद हो।

उन्होंने कहा की हम तो उदाहरण देते है कि जीतनराम मांझी 79 वर्ष का है। जिसके घर में दारू बनाया जाता था। बेचा जाता था। लेकिन हमलोग मना किए पिता जी को तो माना गए। हमारा भाई पुलिस इंस्पेक्टर था। इसलिए हमलोग दारू नहीं पिये और सही हैं कि बहुत लोग दारू नहीं पीते है। लेकिन रात को बड़े बड़े अधिकारी 10 बजे के बाद दारू का सेवन करते है और उन लोगो को दुनिया जानती नही है।

हम यही कहते है गरीबों को कि सिखों उनलोगों से और उस प्रकार से तुम पीते हो तो वो दारू तुमको मिलेगा। 10 बजे रात के बाद पीओ और घर में सो जाओ और सुबह में अपना काम करो। कहने का मतलब इस प्रकार की व्यवस्था जो सरकार करे या जो इस प्रकार की संरचना दे वोट उसी को दो। ये मैंने कहा।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News