बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अरवल में सड़क दुर्घटना में पूर्व मुखिया के बेटे की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

अरवल में सड़क दुर्घटना में पूर्व मुखिया के बेटे की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

ARWAL : जिले के किंजर-कुर्था एसएच 69 पर सहजीवन दरगाह के पास मंगलवार की अहले सुबह कोहरे के कारण बाईक सवार सड़क किनारे ब्रेक डाउन के कारण रात्रि से खड़ी ट्रक में टकरा गए। जिससे एक युवक की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार मृतक युवक की पहचान विजरुख गांव निवासी पूर्व मुखिया चंद्रभान यादव के 20 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार एवं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान कुरकुरी गांव निवासी दोस्त शम्भू यादव के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों युवक किसी कार्य के लिए मोतेपुर बाजार जा रहे थे। 

इस घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं कुर्था थाना को दी गई। जहाँ सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुलिस निरीक्षक उमाशंकर सिंह, अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश मंडल घटना स्थल पर पहुंचे एवं परिजनों के साथ दोनों युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सकों ने सचिन कुमार को जाँच पड़ताल कर मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल युवक सोनू कुमार को प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया। गौरतलब हो कि मृतक युवक सचिन कुमार की शादी दो वर्ष पूर्व अरवल थाना क्षेत्र स्थित गड़ेडिया बिघा गांव निवासी शत्रुधन सिंह की 20 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के साथ बहुत धूमधाम से हुई थी। लेकिन ईश्वर को तो कुछ और ही मंजूर था। 

मृतक युवक तीन भाई था। जिसमें यह सबसे छोटा भाई था। हालांकि जैसे ही मौत की सूचना परिजनों को मिली रो रो कर हाल बेहाल हैं। वहीं जिसने भी इस घटना को सुना। सभी अचंभित हो गए एवं पूर्व मुखिया के शुभचिंतक उनके पैतृक घर विजरुख पहुंचने लगे।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News