बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली हो गए धोखाधड़ी के शिकार, साइबर ठगों ने पल भर में खंगाल दिया खाता

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली हो गए धोखाधड़ी के शिकार, साइबर ठगों ने पल भर में खंगाल दिया खाता

मुम्बई. पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं. उन्होंने इस संबंध में मुम्बई के एक थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. कांबली के साथ साइबर ठगी करने वालों ने उन्हें केवाईसी अपडेट करने के नाम पर चपत लगाई है. पल भर में साइबर ठगों ने उनके खाते को पूरी तरह से खंगाल दिया. 

विनोद कांबली की ओर से ठगे जाने की शिकायत के आधार पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. काम्बली ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से केवाईसी अपडेट कराने कहा गया. उन्होंने अपना निजी विवरण और खाते से संबंधित पूरी जानकारी उस अज्ञात व्यक्ति को दी. कुछ समय बाद ही काम्बली के बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज आया. 

जब उन्होंने देखा कि उनके खाते से 1,13,998 रुपये कट गए हैं तो उन्हें समझ नहीं आया कि यह कैसे हुआ. बाद में जब उन्होंने जानकारी ली तब समझ आया कि वे साइबर ठगी के शिकार हो चुके हैं. उन्हें केवाईसी अपडेट के नाम पर जो फोन आया वह साइबर ठगों का था. बाद में उन्होंने बैंक को अपने खाते से साइबर ठगों द्वारा पैसे निकालने की जानकारी दी. साथ ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. 

1990 के दशक में काम्बली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी भारतीय क्रिकेट की मशहूर ओपनिंग जोड़ी थी. दोनों ने महाराष्ट्र और मुम्बई की ओर से स्कूल के दौर से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया. बाद में काम्बली का फॉर्म जब गडबडाया तो वे भारतीय क्रिकेट टीम से अलग कर दिए गए. हालांकि काम्बली के नाम कई अंतरराष्ट्रीय रिकोर्ड दर्ज हैं. 


Suggested News