बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पूर्व IAS की पत्नी ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

पटना में पूर्व IAS की पत्नी ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

पटना. राजधानी पटना में दो आत्महत्या का मामला सामने अया है। एक मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के दीघा आशियाना रोड का है। यहां रिटायर्ड आईएएस राजेंद्र नारायण सिंह की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं दूसरा मामला इसी थाना क्षेत्र के पटेल नगर का है। यहां एक 50 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया है। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल खुदकुशी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों ही मामले की जांच कर रही है।

वहीं बताया जा रहा है कि दोनों ही मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच में ही पता चल पाएगा कि दोनों ने खुदकुशी क्यों की है।



Suggested News