बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP NEWS : पूर्व मंत्री राजा भैया ने मुलायम सिंह यादव से की मुलाकात, साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तेज हुई अटकलें

UP NEWS : पूर्व मंत्री राजा भैया ने मुलायम सिंह यादव से की मुलाकात, साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तेज हुई अटकलें

UP DESK : 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव कराये जायेंगे। इसके मद्दनेजर सभी राजनैतिक पार्टियाँ तैयारियों में जुट गयी है। इसी कड़ी में आज जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है।. राजा भैया ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर के यह जानकारी दी है। हालाँकि राजा भैया ने कहा की वे हमेशा जन्मदिन के मौके पर नेताजी को बधाई देते रहे हैं। लेकिन इस साल बाहर रहने की वजह से वे नेताजी से नहीं मिल सके थे। इसी वजह से दो दिन बाद मिलने आये हैं। चुनाव में गठजोड़ होने के सवाल पर उन्होंने कहा की इसके बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी। 

हालाँकि चुनाव से पहले इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। इससे पहले राजा भैया ने एलान किया था कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सौ से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा जाएगा। इसके लिए राज्य में 100 से अधिक सीटों को चिन्हित किया जायेगा। जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। 

गौरतलब है की दबंग छवि के नेता माने जाने राजा भैया कुंडा से 1993 से लगातार बिना किसी दल के विधायक चुने जा रहे हैं। 1993 के बाद से भदरी रियासत का यह राजकुमार कुंडा में अपराजेय है। राजा भैया ने 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जानकी शरण को 1 लाख 3 हजार 647 वोट के अंतर से हराया था। यह जीत उत्तर प्रदेश के विधानसभा में सबसे अधिक वोटों के अंतर से हुई जीतों में दूसरे नंबर पर थी। राजा भैया के खिलाफ प्रतापगढ़ के कुंडा और महेशगंज पुलिस थाने के साथ-साथ प्रयागराज, रायबरेली और राजधानी लखनऊ में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण समेत अन्य संगीन धाराओं के तहत कुल 47 मामले दर्ज हैं।

लखनऊ से कृष्ण मोहन मिश्रा की रिपोर्ट 


 
 



Suggested News