बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व एमएलसी के के सिंह ने जीतनराम मांझी पर साधा निशाना, कहा अपने नाम से राम का नाम हटाकर भौंकना बंद करो

पूर्व एमएलसी के के सिंह ने जीतनराम मांझी पर साधा निशाना, कहा अपने नाम से राम का नाम हटाकर भौंकना बंद करो

PATNA : ब्राह्मणों पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनके बयान पर आक्रोश जाहिर करते हुए पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने जीतनराम मांझी पर निशाना साधा है। उन्होंने जीतनराम मांझी से सवाल पूछते हुए कहा की बड़वोलेपन और गाली-गलौज, उल्टा सीधा बोलने के कारण ही राजनीति में ज़िन्दा रहना चाहते हो? अपने नाम से प्रभु राम का नाम हटा दो और परिवार पर ध्यान दो। भौंकना बंद करो।

बता दें पटना में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने ब्राह्मणों के लिए गाली जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। उनके बयान के बाद आजतक बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा नेता गजेन्द्र झा ने उनका जीभ काटकर लानेवाले को 11 लाख रूपये इनाम देने का एलान किया है। वहीँ पूर्व सांसद हरि मांझी ने कहा की एक बात समझ में नहीं आती है की ये जीतनराम माँझी आए दिन हिंदू धर्म के आस्था पर चोट करता है, लेकिन स्थानीय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करती है? अगर यही ब्यक्ति अन्य धर्म के ख़िलाफ़ बोलता तो ऐसा ही होता क्या? तब भी मुख्यमंत्री जी चुप ही रहते ? तिलक का अपमान पर चुप लेकिन टोपी के अपमान पर?

वहीँ आज एक बार फिर जीतनराम मांझी अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा की इस बयान को लेकर वे माफ़ी मांग चुके हैं। लेकिन उन्होंने ब्राहमणों के बारे में टिप्पणी नहीं की है। वे हमेशा ब्राहमणवाद का विरोध करते हैं। जिन्होंने समाज को छुआछूत और जाति में बाँट रखा है। वे आडम्बरों का विरोध करते हैं ताकि लोग जाल में नहीं फंस सके। जीतनराम ने कहा की लोग शराब पीकर, मांस खाकर पूजा पाठ कराते हैं। उन्हें वे हमेशा गाली देते रहेंगे। 

Suggested News