बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुण्यतिथि आज : बाथरूम में मृत पाए गए थे पूर्व प्रधानमन्त्री जवाहर नेहरु, निधन के घंटों बाद सार्वजनिक की गयी सूचना, देश भर में शादियों में नहीं बजाए गए गाजे बाजे

पुण्यतिथि आज : बाथरूम में मृत पाए गए थे पूर्व प्रधानमन्त्री जवाहर नेहरु, निधन के घंटों बाद सार्वजनिक की गयी सूचना, देश भर में शादियों में नहीं बजाए गए गाजे बाजे

N4N DESK : देश के पहले प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू की आज 60 वीं पुण्यतिथि है। आज के दिन ही 1964 में जवाहरलाल नेहरु का निधन हो गया था। हालाँकि उनके निधन की सूचना दोपहर दो बजे सार्वजनिक की गयी। बताया जाता है की उनका निधन 26 मई को रात में ही बाथरूम में हो गया था। 

दरअसल जवाहरलाल नेहरू स्वास्थ्य लाभ के लिए देहरादून गए थे। 26 मई को ही वे देहरादून से हेलिकॉप्टर से शाम के चार-पांच बजे वापस लौट रहे थे। देहरादून के पोलो ग्राउंड पर उनका हैलीकॉप्टर उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए खड़ा था। छोटी सी भीड़ उन्हें विदा करने आई थी। दिल्ली आने के बाद नेहरु की रात बेचैनी में बीती। वो कई बार उठे और हर बार उनका विश्वस्त सेवक नाथूराम उन्हें दर्द निवारक दवाएं देता रहा। इसी दिन उनका निधन हो गया था। 

हालाँकि जनवरी 1964 में भुवनेश्वर में उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उनके हालत में सुधार नहीं हो पाया था।  उनका रूटीन प्रभावित हो चुका था। उनका ज्यादातर काम बिना विभाग के मंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दे दिया गया था। नेहरू जब चलते थे तो उनका बाएं पैर में दिक्कत होती थी। 

हालाँकि नेहरु के निधन के जानकारी सार्वजनिक होने के बाद पुरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी थी। उस समय देश में शादियों का दौर था। इसके बावजूद इस खबर के बाद शादियाँ तो हुई। लेकिन कहीं भी शहनाई और बैंड बाजे नहीं बजाए गये। 

Suggested News