बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में गयी जान, मुंबई में पालघर के पास हुआ हादसा

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में गयी जान, मुंबई में पालघर के पास हुआ हादसा

N4N DESK : टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई से सटे पालघर में यह हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


बताते चलें की टाटा संस के बोर्ड में साइरस मिस्‍त्री ने 2006 में एंट्री की थी। 2012 के दिसंबर महीने में उन्हें टाटा ग्रुप के चेयरमैन की ज़िम्मेवारी दी गयी। बताया जाता है की टाटा ग्रुप ने 18 महीने की खोज के बाद इस पद के लिए साइरस मिस्‍त्री का चयन  था। 

जिन लोगों को इस पद की खोज की जिम्‍मेदारी मिली थी। उनमें ब्रिटेन के प्रभावशाली कारोबारी और वारविक मैन्यूफैक्च रिंग के संचालक लॉर्ड सुशांत कुमार भट्टाचार्य, प्रतिष्ठित वकील शिरीन भरुचा और एन.ए. सूनावाला (टाटा संस के उपाध्यक्ष) शामिल थे। 

गौरतलब है की आयरलैंड में पैदा हुए साइरस मिस्त्री ने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी। जिसके बाद साइरस ने परिवार के पलोनजी ग्रुप में 1991 में काम करना शुरू किया। उन्हें 1994 में शापूरजी पलोनजी ग्रुप का निदेशक नियुक्त किया गया। साइरस मिस्‍त्री के नेतृत्व में उनकी कंपनी ने भारत में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए, इनमें सबसे ऊंचे रिहायसी टॉवर का निर्माण, सबसे लंबे रेल पुल का निर्माण और सबसे बड़े बंदरगाह का निर्माण शामिल है। 


 

Suggested News