बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कसा तंज, कहा मुख्यमंत्री को बिहार से बाहर भेजने की तैयारी में हैं

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कसा तंज, कहा मुख्यमंत्री को बिहार से बाहर भेजने की तैयारी में हैं

SHEOHAR : अपने यात्रा के क्रम में आज शिवहर पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को जहाँ कार्यकर्ताओ ने फूल माला और बाजे गाजे से स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शहर के जीरोमाइल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रामचंद्र की सेना न्याय के लिए निकल पड़ी है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लडने की अटकलों  को लेकर तंज करते हुए कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री को बिहार से बाहर भेजने की तैयारी में है। ताकि लोग यह नहीं पूछे की बिहार विकास में क्यों फिसड्डी हो रहा है। कभी उनको प्रधानमन्त्री, कभी राष्ट्रपति तो कभी उपराष्ट्रपति बना देता है। बिहार के मुद्दों से लोगों को मोड़ना चाहते हैं। सब इसलिए किया जा रहा है ताकि लोग यह नहीं पूछे की जो जनादेश बिहार को विकसित बनाने के लिए दिया गया था। उससे पीछे क्यों हट गए। 

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कभी उत्तर प्रदेश गए हैं। फूलपुर ही नहीं उत्तर प्रदेश में 36 ऐसा क्षेत्र जहां कुर्मी बहुल क्षेत्र है। नीतीश कुमार पटेल के नेता बनने चले है। क्या फूलपुर में ही पटेल समाज के लोग रहते हैं। नीतीश कुमार जब से मुख्यमंत्री बने हैं, तब से मात्र एक ही नालंदा बचा है। पटेल समाज के लोग छतीसगढ़ में, झारखण्ड में और बिहार में भी रहते हैं। फिर उनको सब जगह से लड़ा दीजिये। 

आरसीपी ने कहा की मुख्यमंत्री अपने एजेंडे से भटक गए है। उन्हे जनता की मूलभूत समस्याओं से कोई मतलब नहीं रह गया है। यह साजिश के तहत किया जा रहा है ताकि लोग उनसे जनादेश के अपमान के बारे में नहीं पूछे। मौके पर जितेंद्र नीरज, मुकेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया चंदन सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

शिवहर से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News