बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बक्सर में महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के द्वारा महिलाओं को बांटे गए निःशुल्क सेनेटरी पैड, संक्रमण से बचने के लिए किया गया जागरूक

बक्सर में महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के द्वारा महिलाओं को बांटे गए निःशुल्क सेनेटरी पैड, संक्रमण से बचने के लिए किया गया जागरूक

BUXAR: राज्य में महावारी के दौरान महिलाओं को संक्रमण से बचाने हेतु जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा भी बक्सर शांति नगर में  जन जागरूकता अभियान चलाया गया और अनेक  महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पेड का वितरण किया गया।

दरअसल, महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के द्वारा समाज सुधार स्वास्थ्य शिक्षा एवं मानव सेवा को लेकर के जिले में लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन की मंजू देवी को स्वास्थ्य संयोजक बनाते हुए महिलाओं को जागरूक करने का कार्य भी सौंपा गया।

संस्था के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देश पर लगातार स्वास्थ्य सामाजिक सेवा पर्यावरण मानव कल्याण एवं जन जागरूकता के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं शाहाबाद संयोजक रवि राज ने बताया कि संस्थान स्वास्थ्य सेवा को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता सेनेटरी पैड निशुल्क वितरण और स्वास्थ्य शिविर का कार्यक्रम लगातार किया जा रहा है।

वहीं इसे लेकर सूची तैयार की गयी है। गौरतलब हो कि महर्षि विश्वामित्र फॉउंडेशन के द्वारा समाज में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

Suggested News