बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया के लड़के पर आया फ्रांसीसी लड़की का दिल, हिन्दू रीति रिवाज के साथ दोनों ने लिए सात फेरे

गया के लड़के पर आया फ्रांसीसी लड़की का दिल, हिन्दू रीति रिवाज के साथ दोनों ने लिए सात फेरे

 GAYA :  जिला के बोधगया  थाना क्षेत्र के कटोरवा गांव में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दूल्हा देसी है तो दुल्हन विदेशी। बोधगया में  यह पहली बार ऐसी शादी नहीं है।बल्कि यहां अनेकों लड़कों ने विदेशी लड़कियों से शादी रचा चुके है।शुक्रवार को बोधगया के ॐ इंटरनेशन होटल में  भारतीय परंपरा के अनुसार दुल्हन की तरह सज संवर कर शादी के मंडप में एक दूसरे के गले मे वरमाला डाली। दुल्हनियां फ्रांसीसी बताई गई  है। विदेशी दुल्हनिया को ना तो हिंदी आती है न ही हिंदू धर्म के रीति-रिवाज का पता है। फिर भी अपनी  प्यार के खातिर कटोरावा  के अपने  प्रेमी रोहित कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई।

विदेशी महिला से शादी रचाने वाले रोहित कुमार बोधगया थाना क्षेत्र के कटोरवा  गांव के रहने वाले हैं।फ्रांसीसी  महिला ने रोहित कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से 10 मई की रात में  ॐ इंटरनेशनल होटल  बोधगया  में शादी रचाई,जिसमे काफी संख्या मे लोग मौजूद थे।साथ ही  इस शादी को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

आस पास के लोगो ने बताया कि इन दोनों का कोट मैरेज चार वर्ष पूर्व हो चुका था।लेकिन बोधगया के लोगो को जानकारी देने   के उड़ेश्य से शादी रचाई है।फ्रांसीसी लड़की यहां पहले भी कई बार आ चुकी थी। फिलहाल रोहित के घर और गांव वाले इस शादी से काफी खुश है।रोहित कि शादी भारत और फ्रांस के दोस्ती को और भी गति देती है।

पिछले कुछ वर्षों में भारत और फ्रांस के रिश्तों में बहुत मज़बूती आई है, दोनों देश अनेकों मुद्दों पर एक दूसरे को सहयोग कर रहे हैं।


Suggested News