बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दोस्त बनी दोस्त की दुश्मन, सोशल मीडिया पर 1 दर्जन से अधिक आईडी बना वायरल की गंदी तस्वीरें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोस्त बनी दोस्त की दुश्मन, सोशल मीडिया पर 1 दर्जन से अधिक आईडी बना वायरल की गंदी तस्वीरें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

NAWADA: कहते हैं एक औरत की सबसे बड़ी दुश्मन एक औरत ही होती है। यह कहावत तो बहुत बार सुना है। लेकिन कई ऐसी घटनाएं भी होती है। जो इस कहावत को चरितार्थ भी करती है। ऐसा ही एक मामला जिले के नवादा से सामने आया है। जहां एक लड़की ने सोशल मीडिया पर करीब एक दर्जन से अधिक आईडी बनाकर अपने ही गांव की दुसरी लड़की की गंदी तस्वीर को वायरल किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में इंस्टाग्राम पर अपने ही दोस्त की गंदी तस्वीर को वायरल करने के आरोप में एक लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है पीड़ित लड़की और आरोपी लड़की एक दुसरे की बहुत अच्छी दोस्त थी। लेकिन दोनों में कुछ दूरियां और मतभेद हो गई। जिसके कारण आरोपी लड़की ने अपनी दोस्त को बदनाम करने की साजिश रजी।  

 बता दें कि इस घटना की जानकारी अकबरपुर के थाना प्रभारी अजय कुमार के द्वारा दिया गया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया है कि 26 अप्रैल को थाना में आवेदन देकर एक लड़की ने न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद मामला की जांच की गई तो पता लगा कि गांव की एक लड़की के द्वारा अपने ही दोस्त की ओरिजिनल फोटो पर गंदी तस्वीर लगा कर इंस्टाग्राम पर वायरल किया जा रहा था। जिसके कारण लड़की काफी मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जिसके बाद थाना प्रभारी अजय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान शुरू किया। इस मामला का खुलासा भी कर दिया गया है एक लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

बताया जाता है कि गांव के ही लड़की ने अपने ही दोस्त के साथ यह शर्मसार घटना को अंजाम दिया है। दोनों लड़की एक दूसरे के काफी अच्छी दोस्ती थी। एक साथ पढ़ाई लिखाई करती थी, लेकिन पढ़ाई के समय दोनों की दूरियां बढ़ती गई और लड़की को बदनाम करना और उसे नीचा दिखाने के लिए लड़की के द्वारा ही घटिया सोच रख कर इस घटना को अंजाम दिया गया। सोशल मीडिया पर 1 दर्जन से अधिक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लड़की को परेशान कर रही थी और गंदी तस्वीर अपलोड कर रही थी। थाना प्रभारी अजय कुमार ने इस मामले में आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर थाना लाया और उससे विस्तार से पूछताछ किया तो लड़की ने पूरी बातों को खुद कबूल ली है। और बताया कि वह अपनी दोस्त को सिर्फ वह बदनाम कर रही थी।

Suggested News