बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गणतंत्र दिवस पर वीरता और सेवा पदक की घोषणा, 1132 कर्मियों को मिलेगा सम्मान, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के इन जवानों की देखिये सूची

गणतंत्र दिवस पर वीरता और सेवा पदक की घोषणा, 1132 कर्मियों को मिलेगा सम्मान, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के इन जवानों की देखिये सूची

पटना/दिल्ली. गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमजी) दो को और वीरता पदक (जीएम) 275 कर्मियों को प्रदान करने की घोषणा की गई है. 277 वीरता पुरस्कार पाने वालों में अधिकांश नक्सल उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत 119 कर्मियों, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के 133 कर्मियों और अन्य क्षेत्रों के 25 कर्मियों को उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

विशिष्ट सेवा के लिए 102 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 94 पुलिस सेवा, 4 अग्निशमन सेवा और 4 नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सेवा को प्रदान किए गए हैं। सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 753 पदकों में से 667 पुलिस सेवा को, 32 अग्निशमन सेवा को, 27 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं। विशिष्ट सेवा के लिए 102 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 94 पुलिस सेवा, 4 अग्निशमन सेवा और 4 नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सेवा को प्रदान किए गए हैं।

277 वीरता पदकों में से 275 जीएम जम्मू-कश्मीर पुलिस के 72 कर्मियों, महाराष्ट्र के 18 कर्मियों, छत्तीसगढ़ के 26 कर्मियों, झारखंड के 23 कर्मियों, ओडिशा के 15 कर्मियों, दिल्ली के 8 कर्मियों, सीआरपीएफ के 65 कर्मियों सहित 21 कर्मी जो एसएसबी और राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा. 

सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 753 पदकों में से 667 पुलिस सेवा, 32 अग्निशमन सेवा, 27 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।


Suggested News