बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गाँधी- नेहरु परिवार की दूसरी सदस्य जा रही राज्यसभा, जानिए लोकसभा चुनाव से सोनिया गाँधी के हटने की वजह

गाँधी- नेहरु परिवार की दूसरी सदस्य जा रही राज्यसभा, जानिए लोकसभा चुनाव से सोनिया गाँधी के हटने की वजह

DESK: सोनिया गांधी इंदिरा गांधी के बाद नेहरू- गांधी परिवार से राज्यसभा पहुंचने वाली दूसरी मेंबर बनेंगी। सोनिया गांधी ने आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भर दिया है। इस दौरान उनेक साथ राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। सोनिया गांधी गांधी-नेहरू परिवार से दूसरी ऐसी सदस्य हैं जो उच्च सदन जा रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इसके पहले राज्यसभा गई हैं। 

मालूम हो कि, सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रायबरेली है। यहां वह 2004 से लोकसभा सांसद हैं। वहीं अब वह राज्यसभा से संसद बनने जा रही हैं। वहीं इंदिरा गांधी 1964 से 1967 तक राज्यसभा की सदस्य रहीं। इंदिरा गांधी के बाद सोनिया गांधी-नेहरू परिवार की दूसरी सदस्य होंगी जो उच्च सदन में प्रवेश लेने जा रही हैं।

इंदिरा गांधी ने देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद 1964 में राज्यसभा के लिए चुनी गई थी। इंदिरा गांधी फरवरी 1967 तक राज्यसभा की सदस्य रहीं। तब इंदिरा तत्कालीन पीएम लाल बहादुर शास्त्री की कैबिनेट में बतौर सूचना और प्रसारण मंत्री शामिल हुई थीं। वहीं अब सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने का फैसला कांग्रेस पार्टी ने तब लिया है जब अगले लोकसभा चुनाव की घोषणा में एक महीने से भी कम का समय रह गया है। 

वहीं सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि रायवरेली जो सोनिया गांधी की परंपरागत सीट है। वहां से लोकसभा चुनाव कौन लड़ेगा? सूत्रों की माने तो आगामी लोकसभा चुनाव में रायबरेली से सोनिया गांधी की बेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि फिलहाल पार्टी की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Suggested News