बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में अपराधियों का तांडव, किसानों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, मचा हड़कंप

भागलपुर में अपराधियों का तांडव, किसानों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, मचा हड़कंप

BHAGALPUR: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर का है। जहां अपराधियों ने दो किसानों की गोली मार दी। वहीं इस घटना में एक किसान की मौत मौके पर ही हो गई है। वहीं दूसरा किसान गंभीर रुप से घायल है। मृतक का नाम मुकेश कुमार है। वहीं कारेलाल मंडल की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

दरअसल, पूरा मामला भागलपुर जिला के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर बहियार का है। जहां अपराधियों ने किसानों पर जमकर गोलीबारी की है। मंगलवार को सुबह दौलतपुर गांव के दो किसान मुकेश और कारेलाल खेत पर भूसा लाने गया था, इसी दौरान अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दिया।

गोलीबारी में किसान मुकेश कुमार को एक गोली लग गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गया। किसान कारेलाल मंडल को भी एक गोली लगी है, जख्मी अवस्था में किसान ने भागकर अपनी जान बचायी। वहीं घटना की सूचना पर कई थाना के पुलिस टीम पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। 

रिपोर्ट - अंजनी कुमार कश्यप

Suggested News