बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री सहित कई नेताओं ने की शिरकत

मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री सहित कई नेताओं ने की शिरकत

PURNEA : केंद्र में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर पूर्णिया में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज सिंह बबलू एवं कला एवं संस्कृति मंत्री आलोक रंजन उपस्थित थे। 

इस मौके पर उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 8 वर्षों में न सिर्फ देश की जनता की चिंता की है। बल्कि विदेशों में भी देश का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। वही बिहार  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि अब देश में हर हाथ को काम एवं गरीबों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ  मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ने का काम किया और विदेशों में भी भारत के बने टीके भेजे गए। पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के सभी घटक दलों से बात कर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया  जाएगा। 


पूर्णिया से तहजीब की रिपोर्ट 


Suggested News