बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चलती ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म...ऑपरेशन मातृशक्ति हुआ सफल...डिलिवरी में राबड़ी देवी ने निभाई बड़ी भूमिका

चलती ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म...ऑपरेशन मातृशक्ति हुआ सफल...डिलिवरी में राबड़ी देवी ने निभाई बड़ी भूमिका

BUXER : बक्सर ट्रेन में सफर कर रही एक महिला ने चलती ट्रेन में ही एक स्वास्थ्य बच्चे को जन्म दिया है।बच्चे की किलकारी गूंजते ही यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। महिला वैशाली जिले के कैलाश चक निवासी है जो अपने देवर के साथ सफर कर रही थी।चलती ट्रेन में जब महिला को लेबर पेन शुरू हुआ तो किसी यात्री द्वारा इसकी जनकारी RPF को दी गई।जिसके बाद से महिला की देख रेख शुरू हो गई।जिसके बाद ट्रेन बक्सर पहुंची तो बच्चे ने जन्म लिया।इस दौरान सिकंदराबाद ट्रेन बक्सर में आधे घण्टे खड़ी रही।

मिली जनकारी के अनुसार वैशाली जिले की कैलाश गांव की निवासी प्रतिमा कुमारी जो अपने देवर प्रमोद कुमार के साथ सिकंदराबाद से दानापुर के लिए ट्रेन से सफर कर रही थी। जिसका बर्थ संख्या 39 गाड़ी संख्या 12791 डाउन के S7 में था। ट्रेन जैसे ही UP की दिलदारनगर से खुली तभी महिला यात्री प्रतिमा कुमारी को लेबर पेन शुरू होने लगा। वह छटपटाने लगी। जिसे आसपास के महिला यात्रियों ने सम्भालने का प्रयास किया। किसी यात्री द्वारा मार्गदर्शन दल के प्रधान ऋषि अभिषेक सिंह को सूचना दिया गया उनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कोच को अटैंड किया गया तथा गरम पानी चाय इत्यादि तुरन्त चलती ट्रेन में ही व्यवस्था किया गया।

बक्सर पोस्ट प्रभारी RPF द्वारा बताया गया कि सूचना पर तत्काल ट्रेन में चल रहे टीटीई’ तथा सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर को सूचित किया गया । सूचना पर मैं सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार आरक्षी संजीत कुमार सिंह एवं जीआरपी बक्सर से एक महिला आरक्षी राबड़ी देवी एवं सहायक अवर निरीक्षक सुनील सिंह के साथ गाड़ी प्लेटफार्म 01पर अटेंड किए तथा उक्त महिला आरक्षी द्वारा भी उक्त महिला को सहयोग किया गया। 

हम लोग द्वारा पानी ब्लेड इत्यादि व्यवस्था कर दिया गया तथा अन्य महिला के सहयोग से एक स्वस्थ लड़के का जन्म हुआ। बाद मौके पर रेलवे डॉक्टर भी अटेंड कर उक्त महिला एवं बच्चे का उपचार कर बताया गया महिला एवं बच्चा स्वस्थ हैं । उक्त गाड़ी बक्सर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 1पर समय 16.31बजे से समय 17:07 बजे तक खड़ी रही ।

Suggested News