बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया का गया में खुला बिहार का पहला कार्यालय, भ्रष्टाचार पर रखेगी नजर

एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया का गया में खुला बिहार का पहला कार्यालय, भ्रष्टाचार पर रखेगी नजर

गया। एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया बिहार का पहला कार्यालय गया में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष कुमार लवलेश द्वारा उद्घाटन किया गया। कार्यालय के उद्घाटन के बाद गया के अशोक अतिथि भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का बैठक में सर्वप्रथम एंटी करप्शन कमिटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष कुमार लवलेश सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। गया के एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया के गया के सदस्यगण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल एवम बुके देकर सम्मानित किया। इस संदर्भ में एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार लवलेश ने बताया कि ये संस्था है जो पिछले 12 वर्षों से करप्शन के खिलाफ लगातार देश के प्रदेशों में कार्य कर रही है। आज बिहार का पहला कार्यालय गया में उद्घाटन किया गया है। 

गया के अशोक अतिथि भवन में  एसीसीआइ के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा ।एसीसीआइ के नए सदस्यों को कार्यशाला के माध्यम से एसीसीआइ संस्था कैसे करप्शन के खिलाफ कार्य करती है इसके बारे में हम लोगों ने जानकारी दिया। संस्था का एक ही लक्ष्य है किसी भी तरह से देश से भ्रष्टाचार को मिटाना है। इसके साथ ही  संस्था बाल उत्पीड़न जैसी करप्शन के खिलाफ कार्य करता है।

Suggested News