गया पुलिस ने टॉप-20 में शामिल कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, कई सालों से था फरार

GAYA: गया पुलिस इन दिनों टॉप-20 में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग है। पुलिस ने जिले के टॉप-20 में शामिल रहे कारु यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, गिरफ्तार आरोपी कारु यादव बीते छह वर्षों से फरार चल रहा था। कई थानों की पुलिस मिलकर कारु यादव की तलाश कर रही थी। पकड़े गए अपराधी के विरुद्ध अब तक चार केस दर्ज हैं। खास बात यह भी है कि पकड़े गए आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की की भी कार्रवाई थी। बावजूद इसके वह फरार चल रहा था।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि जिला में पुलिस टॉप-10 के साथ साथ टॉप-20 की लिस्ट में शामिल अपराधियों की धर पकड़ में जुटी है। टॉप -20 में शामिल अपराधियों में कारु यादव शामिल था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कारु यादव फतेहपुर थाना क्षेत्र में शरण लिए हुए है। इस पर पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई जिसमें तीन थानों की पुलिस को शामिल किया गया। इसके बाद उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। 

Nsmch

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधी के खिलाफ हत्या और डायन अधिनियम के तहत केस दर्ज है। 2016 और 2018 में डायन अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में भी पकड़े आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। आर्म्स एक्ट का भी केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि फरार अपराधी लोगों के बीच भय दिखाकर रंगदारी वसूला करता था। पिछले 6 सालों में आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा गया था।